पातालपुरी मठ में हुई प्रार्थना
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मंदसौर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम के साथ हुई हैवानियत के बाद वह इंदौर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मासूम के शरीर के घाव अभी भरे नहीं हैं। बच्ची के ठीक होने के लिए हर तरफ भगवान से प्रार्थनाएं हो रही हैं।
वहीं बनारस के पातालपुरी मठ में मठाधीश बाबा बालक दास के नेतृत्व में बटुकों और समाजसेवियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके मासूम के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
महंत बाबा बालकदास ने कहा कि इस घटना से पूरा मानव समाज शर्मसार हुआ है। बच्ची के स्वास्थय के लिए हमने आज हनुमान चालीसा का पाठ करवाया है और हमारी मांग है सरकार दोनों हैवानों को फांसी की सजा दे।
बता दें कि सात साल की मासूम के साथ दरिंदे ने पहले रेप किया और फिर हत्या करने के इरादे से उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ डाल दी। इतना ही नहीं दरिंदे ने दांतों से जगह-जगह काटा और चेहरे पर गंभीर घाव कर दिए।
इस घटना ने दिल्ली के निर्भया गैंगरेप के जख्म ताज़ा कर दिए। घटना से मंदसौर और आसपास के इलाकों के लोगों में भारी आक्रोश है।