फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जौनपुर में बलिया-लखनऊ हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, जीजा-साली की दर्दनाक मौत

Tue, 15 Dec 2020 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। हादसा बलिया-लखनऊ मार्ग पर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव के पास सोमवार की देर रात हुआ है।

विज्ञापन

ससुराल से साली को घर लेकर जा रहे जीजा की बाइक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर गांव निवासी राधेमोहन प्रजापति(28) की क्षेत्र के भरौली गांव में है। सोमवार को वह ससुराल आया था। देर रात अपनी साली किरन(26) पुत्री रामबचन प्रजापति को लेकर बाइक से घर के लिए निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरिस गांव स्थित पापुलर राइस मिल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार जीजा-साली की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया और सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते दोनों परिवार के लोग रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें