फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में सड़क दुर्घटना में पलटी स्कॉर्पियो, दो की मौत

Sat, 14 Dec 2019 04:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पलटी स्कार्पियो - फोटो : a
विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चकवासु नगर दरगाह में शुक्रवार की देर रात स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रंजीत (24) पुत्र हरेंद्र पटेल नगरा थाना क्षेत्र के  सुपापाली गांव का तथा विजय (22) पुत्र लालबहादुर पटेल बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के पलिया खंदवा गांव के निवासी थे। दोहरीघाट मार्ग से गुजरते समय दरगाह के करीब चकवासु नगर के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिससे ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें