फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में घटिया लंच मिलने पर भड़कीं प्रशिक्षु आशा, हंगामा

Sat, 14 Dec 2019 03:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं प्रशिक्षु आशा - फोटो : a
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में चल रहे आशा कार्यकत्रियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शुक्रवार को घटिया लंच मिलने से वे भड़क गयी। आशा प्रशिक्षुओं ने दोपहर में जमकर हंगामा किया। उपस्थित कर्मचारियों की मानमनौअल के बाद किसी तरह वापस लौटी लेकिन खाना खाने से इनकार कर दिया।

मड़िहान कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पर 40 आशा को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लंच न देने की शिकायत आशाओं को साल रही थी कि दोपहर का घटिया भोजन देखकर वे भड़क गईं। अधिकारियों तक यह शिकायत न पहुंचे। इसलिए ठेकेदार के कर्मचारी आशाओं को मनाने में जुट गए।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर कौशल कुमार मौर्य ने बताया कि आशाओं के ट्रेनिंग बहिष्कार और भोजन छोड़ने की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को दे दी गयी है। प्रशिक्षण में अंतिमा, हिरावती, बिन्दु देवी, रेखा देवी, मधुबाला देवी, किरन देवी, शिखा सिंह, शैलकुमारी, रितु,चंदा देवी, कांती देवी,बबिता मौर्य आदि उपस्थित रही।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें