सौरव के परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे ग्राम पंचायत नेवादा निवासी अंकुश राजभर ने सौरव को फोन कर शंकरपुर के पास रिंग रोड फेज टू पर बुलाया था। वहीं से अंकुश उसके बाइक पर बैठ कर शहर की ओर ले गया और ऐसी घटना हो गई। सोमवार सुबह एसीपी सारनाथ व थानाध्यक्ष सारनाथ फोर्स के साथ सौरव के घर गए और पूछताछ की। सौरव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई घूरे यादव अपने पिता बचाऊ यादव के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। माता दुर्गावती देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सौरव के बचाऊ यादव ने अश्वनी सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी कादीहद कोट थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर, अभिषेकी सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह ग्राम कमौली थाना चौबेपुर, रौनक सिंह और नितिन सिंह निवासी ग्राम पंचायत कमौली थाना चौबेपुर सहित चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध सारनाथ थाने में तहरीर दी है।