फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: भीषण ठंड...डीएम का फिर आया ये आदेश, 11वीं तक के स्कूल इतने दिन रहेंगे बंद; जानें अपडेट

Thu, 08 Jan 2026 11:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में भीषण ठंड, गलन और कोहरे को देखते हुए डीएम ने 11वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। यहां ऑनलाइन पढ़ाई चलेगी।
विज्ञापन
कोहरे के बीच स्कूल जाने को तैयार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Closed in Varanasi: जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर के दृष्टिगत डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश के क्रम में सभी राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में 9 और 10 जनवरी को कक्षा 9 व 11 के छात्रों की कक्षाओं का भौतिक रूप से संचालन बंद रहेगा। 

विज्ञापन


इन कक्षाओं का संचालन विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्री बोर्ड की परीक्षाएं जो संचालित हैं, वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित रहेंगी।

Trending Videos

कंपकंपाए लोग

जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में शीतलहर और ठंड को देखते हुए कक्षा 9 और 11 की कक्षाएं ऑनलाइन चलायी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार की देर रात आदेश जारी किया। 

उन्होंने बताया कि अत्यधिक ठंढ एवं शीतलहर के दृष्टिगत जिला अधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जिले के सभी राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में 9 और 10 जनवरी को कक्षा 9 एवं 11 के छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन चलायी जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्री बोर्ड की परीक्षाएं जो संचालित है वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित रहेंगी। शेष कक्षाओं का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

काशी से 0.8 डिग्री कम रहा चुर्क का तापमान
बृहस्पतिवार को दिन में बनारस प्रदेश का चौथा सबसे ठंडा जिला रहा। शाहजहांपुर और बरेली में 11.2 डिग्री, और प्रयागराज में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात में बनारस प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। बनारस से 150 किमी दूर चुर्क में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें