फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'न्याय न मिला..आत्मदाह कर लूंगा', BJP जिला उपाध्यक्ष बोले- ऐसी राजनीति को ठोकर मार दूंगा; जानें मामला

Thu, 08 Jan 2026 08:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में भाजपा नेता ने जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। कहा कि अवैध कब्जे में पुलिस प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। ऐसे में इस लचर व्यवस्था से हमारा परिवार अब तंग आ चुका है।
विज्ञापन
पुलिस से बातचीत करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने भूमि विवाद में न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी देकर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। आत्मदाह की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंच गया और स्थिति को संभालने में जुट गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे ऐसी राजनीति को ठोकर मार देंगे।

विज्ञापन




मामला रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम क्यामपुर स्थित भूमि से जुड़ा है। भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा का आरोप है कि जिलाधिकारी के आदेश पर कराई गई पैमाइश के बावजूद पुलिस विपक्षी के दबाव में आकर अवैध कब्जा करा रही है। उन्होंने रानी की सराय थाना प्रभारी पर एकतरफा कार्रवाई और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गरमाई राजनीति

भाजपा जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि उनके भाई ईश्वर शरण मिश्रा को कई बार थाने ले जाकर अपमानित किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया गया। लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट दिखाने के बावजूद थाना प्रभारी द्वारा उसे मानने से इनकार कर दिया गया। 

हरिवंश मिश्रा ने यह भी कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आश्वासन दिया गया था कि मौके पर कोई कब्जा नहीं कराया जाएगा, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। लगातार सुनवाई न होने और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने-बुझाने में जुटे रहे और मामले के समाधान का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें