फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः छह महीने बाद कल से चलेंगी छठी से आठवीं तक की कक्षाएं, इन शर्तों का पालन जरूरी

Mon, 23 Aug 2021 10:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शासन के निर्देश पर 23 अगस्त से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में भी पढ़ाई शुरू होनी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद सोमवार को राजकीय शोक, सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में 24 अगस्त से कक्षाएं चलेंगी। 
विज्ञापन
थर्मल स्क्रिनिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़े छह माह के लंबे अंतराल के बाद वाराणसी के विद्यालयों में 6 से 8 तक की कक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को दाखिला मिलेगा। कोरोना संक्रमण की वजह से अप्रैल से बंद चल रहे विद्यालय धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं। 16 अगस्त से पहले कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई हैं।  

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर 23 अगस्त से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में भी पढ़ाई शुरू होनी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद सोमवार को राजकीय शोक, सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में 24 अगस्त से कक्षाएं चलेंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं कोरोना प्रोटोकॉल के साथ चलाए जाने के बारे में निर्देशित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संयोजक डॉ. विश्वनाथ दुबे ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। डॉ. दुबे ने बताया कि फरवरी के बाद से कक्षाओं का संचालन बंद चल रहा था। लगभग साढ़े छह महीने बाद छठवीं से आठवीं तक के विद्यालय खुलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें