फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ में शिंजो आंबे की याद में बनेगा स्कूल, अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो जापान बुद्धिस्ट कल्चरल सोसाइटी ने सारनाथ के जापानी बौद्ध मंदिर में मंगलवार को जापान के पूर्व पीएम शिंजो आंबे को श्रद्धांजलि दी। मंदिर समिति के सदस्यों और जापान के मूल निवासियों ने पारंपरिक तरीके से पूजा, अर्चना कर उन्हें याद किया। समिति के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने शिंजो आंबे की याद में स्कूल और अस्पताल बनवाने की बात कही। कहा कि इस योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए मंदिर समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

जापानी बौद्ध मंदिर के पुजारी कल्सल नोरेबु के निर्देशन में लोगों ने शिंजो आंबे के निधन पर दुख जताया। पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नोरेबु ने कहा कि मानव समाज के लिए बेहतर सोच रखने वाले शिंजो आंबे को कभी भूला नहीं जा सकता है। उनका काशी ही नहीं बल्कि पूरे भारत से बहुत लगाव था। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वोकेशनल स्कूल और अस्पताल बनवाकर उन्हें हमेशा याद रखने की योजना तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें