यूपी में आए दिन स्कूली बस और वैन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला वाराणसी का है। जहां स्कूली बस पलट जाने से छह बच्चे घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
अखरी बाईपास पर मंगलवार की सुबह डिवाइडर से टकराकर माउंट लिटेरा जी स्कूल की बस पलट गई। बस में मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
घायल सात बच्चों को पुलिस की मदद से नजदीक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
4 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
हादसे से बच्चे इस कदर भयभीत थे कि वो काफी देर तक कुछ बोल ही नहीं पाए और सिर्फ रोये जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार बस का अचानक मुड़ना बताया।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
खुशीपुर स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल की बस नौ बच्चों को उनके घर से लेकर स्कूल जा रही थी। अखरी में तेज रफ्तार बस अचानक मुड़ी तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस के पलटते ही मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
रोहनिया पुलिस के अनुसार हादसे में सामने घाट के मारुति नगर की सगी बहनें कक्षा पांच की छात्रा कीर्ति तिवारी व रिशिका तिवारी, मारुति नगर निवासी भाई-बहन कक्षा पांच का छात्र संकल्प पाठक, कक्षा आठ की छात्रा रीशू पाठक व कक्षा 10 की छात्रा आंचल पाठक, रमना निवासी कक्षा तीन की छात्रा अंशिका व कक्षा सात का छात्र अमोघ और चालक रवींद्र गिरि को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना पाकर विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे और बच्चों का उपचार कराया। विद्यालय की सीईओ अंजना देव ने बताया कि अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में हादसा हुआ। सभी बच्चे ठीक हैं और उन्हें उनके घर पहुंचा दिया गया है। उधर, रोहनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।