फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार से पूछे 12 सवाल, कहा- विकास दुबे को कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया गया

Sun, 12 Jul 2020 10:57 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार से 12 सवाल पूछे। 12 जुलाई को 12 बजे उन्होंने वर्चुअल कार्यक्रम के तहत 12 सवाल पूछे। पहला सवाल था कमजोर अगड़े, दलितों-पिछड़ों पर से अन्याय, अत्याचार कब बंद होगा। दूसरा आतंकवादियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गए देवेंद्र सिंह को कैसे जमानत मिली।
विज्ञापन


तीसरा बैंक के रुपये लेकर भागे भगोड़े का हजारों करोड़ लोन कैसे माफ हुआ। चौथा पुलवामा में 300 किलो आरडीएक्स जिस गाड़ी से आया, उसके नंबर का खुलासा अभी तक क्यों नहीं हुआ। पांचवां जिस प्रकार पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक हुआ उसी प्रकार चीन की घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं किया गया।

छठां जब चीन भारत की सीमा में आया ही नहीं, तो दो किलोमीटर पीछे कैसे हट गया। सातवां चंदन तस्करी का आरोप बाबा रामदेव पर है, कब जेल भेजे जाएंगे। आठवां पेट्रोलियम पदार्थ विश्व स्तर पर सस्ता होता जा रहा है फिर भारत में इतना महंगा डीजल-पेट्रोल क्यों है। नौवां पीएम केयर्स फंड में जमा पैसा सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन


दसवां गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये रुपये कब आएंगे। ग्यारहवां अपराधी विकास दुबे को कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया गया। बारहवां सवाल किया कि भाजपा ने वर्चुअल रैली करने के लिए एक करोड़ 76 लाख कंप्यूटर खरीदे। यह पैसा कहां से आया और अब तक सरकार ने कितनी नौकरियां दी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें