फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सुभासपा की महारैली, यूपी में शराब बंदी के लिए आंदोलन का आगाज

Sun, 20 May 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महिलाओं से कहा, शराब बांट कर वोट लेने वाले नेताओं की करें पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शराब बंदी लागू कराने के लिए आंदोलन का आगाज सुहेलदेव भासपा ने बलिया की धरती से किया।  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में शराब हर हाल में बंद कराई जाएगी।
विज्ञापन


मोदी के ‘मन की बात’ में नशामुक्ति के जिक्र पर कहा कि जब बिहार व गुजरात में शराब बंदी हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं । सपा, बसपा व कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि पहले अलग-अलग लूटते थे अब यह तीनों मिलकर लूटेंगे।  

बलिया के टीडी कॉलेज मैदान में रविवार को पार्टी के महिला मंच द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन व महारैली में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस दिन प्रदेश में शराब बंदी हो जाएगी उसी दिन गरीबों के विकास का रास्ता खुल जाएगा। शराब से सबसे अधिक नुकसान गरीबों व पिछड़े वर्ग के लोगों का हो रहा है।
विज्ञापन


शराब बांटकर वोट मांगने वाले नेताओं की पिटाई होनी चाहिए और इस बात के लिए महिलाओं से हामी भी भरवाई। बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री से भी वार्ता हुई है और उन्होंने भी सकारात्मक रुख दिखाया है।

उपस्थित अपार जन समूह से उत्साहित कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि अब कोई भी ताकत शराब बंदी कराने से नहीं रोक सकता है। जो भी इस मामले में रोड़ा अटकाने का काम करेगा उसका संहार वैसे ही होगा जैसे देवी दुर्गा ने दुष्टों का संहार किया था। उन्होंने महिलाओं को महाराजा सुहेलदेव व भगवान शंकर की कसम दिलाते हुए कहा कि वह शराब बंदी कराने का संकल्प लें। 

महिला सम्मेलन के जरिए साधा लोकसभा चुनाव पर निशाना

कई महिला नेताओं ने कैबिनेट मंत्री को मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई - फोटो : अमर उजाला
सुभासपा महिला मंच की ओर से भले ही शराब बंदी को लेकर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। लेकिन इसके सहारे राजनीति साधने की भी झलक खूब दिखी। आलम यह रहा कि अधिकांश महिला पदाधिकारियों ने जहां केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।

यहां तक कि शराब बंदी लागू नहीं होने पर लोकसभा चुनाव में सरकार नहीं बनने देने की चेतावनी भी दी। हालांकि कैबिनेट मंत्री ने जहां सपा, बसपा व कांग्रेस पर एकसाथ मिलकर लूटने का आरोप लगाते हुए इनका सूपड़ा साफ करने का आह्वान किया वहीं यह भी कहा कि बिना उनके निर्देश पर किसी भी दल की रैली में शामिल नहीं होना है वर्ना श्राप लग जाएगा। इससे कई संकेत निकलते हैं।        

बलिया में अब तक के सम्मेलनों से इतर सुभासपा की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। मंच पर केवल महिला पदाधिकारियों के लिए ही जगह निर्धारित की गई थी। इसके अलावा पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं को केवल व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पूरा कुनबा सम्मेलन में शामिल था लेकिन मंच पर केवल कैबिनेट मंत्री की पत्नी तारामुनि राजभर को ही जगह दी गई थी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मंच के पास बगल में बने पंडाल में तो उनके दोनों पुत्र अरविंद राजभर व अरुण राजभर चक्रमण कर व्यवस्था को देखते रहे।

हालांकि महिला मंच की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर मंच पर केवल संबोधन के लिए ही गए। 
विज्ञापन

महिला नेताओं ने कैबिनेट मंत्री को मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई

प्रदेश में हर हाल में बंद कराएंगे शराब : ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में शराब बंदी लागू कराने के लिए आंदोलन का आगाज सुहेलदेव भासपा ने बलिया की धरती से किया। रविवार को पार्टी की महिला मंच की शहर के टीडी कॉलेज के मैदान में आयोजित महिला सम्मेनल और महारैली में हजारों महिलाओं शराब बंदी के लिए हुंकार भरी। महिलाओं ने संकल्प लिया कि जब तक शराब बंदी नहीं होगी तब तक आवाज उठाई जाती रहेगी।      
 
शराब बंदी को लेकर आयोजित महिला सम्मेलन व महारैली को संबोधित करते हुए सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी को लागू करके ही गरीबों का विकास किया जा सकता है। इसके लिए पार्टी ने कमर कस लिया है और शराब बंदी लागू कराने के लिए सभी जिलों में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने चुनाव के दौरान शराब बांटने व शराब पिलाने वाले नेताओं के बहिष्कार करने का भी आह्वान किया। महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका वर्मा ने कहा कि महिलाओं शराब बंदी के लिए जागरुक होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान गुजरात मॉडल लागू करने का वादा किया गया था। प्रधानमंत्री ने मन की बात में भी नशामुक्ति की बात करते हैं। कहा कि गुजरात का केवल एक मॉडल शराब बंदी तक लागू नहीं हो सकी। 

मंच की प्रदेश अध्यक्ष शशिकला राजभर ने कहा कि शराब एक ऐसा विष है जिससे पूरा परिवार तबाही के कगार पर पहुंच जाता है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि शराब बंदी को लेकर वह कमर कस लें और जब तक शराब बंदी लागू नहीं की जाती है तब तक चुप नहीं बैठना है। 

भीड़ से उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष राजभर ने कहा कि इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी कमर कस लिया है। कहा कि इसी तरह का सहयोग रहा तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

पार्टी की प्रदेश प्रभारी गीता राजभर ने भी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शराब बंदी के लिए पहल करने के हिम्मत वाला कदम बताया। कहा कि कैबिनेट मंत्री को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। महिला मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष मांती राजभर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी गरीब आजाद नहीं हो सके हैं।

कहा कि शराब बंदी लागू नहीं हुई तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं मतदान का बहिष्कार भी कर सकती हैं। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तर्ज पर लोकसभा, राज्य सभा, विधान सभा व विधान परिषद में भी महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें