द्वादश ज्योतिर्लिंग में रामकथा के दौरान आठ राज्यों की 12 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी। केदारनाथ से शुरू हुई यात्रा आठ अगस्त को बापू के गांव गुजरात के तलगाजार्डा में संपन्न होगी। सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास ने बताया कि बापू की कथा 22 जुलाई को उत्तराखंड में केदारनाथ से आरंभ हुई है।
24 जुलाई को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, 25 जुलाई को वैद्यनाथ धाम झारखंड, 26 जुलाई को जगन्नाथ पुरी ओडिशा, 27 जुलाई को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश, 28 और 29 जुलाई को रामेश्वर ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु, 30 जुलाई को तिरुपति बालाजी मंदिर, 31 जुलाई को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र, एक अगस्त को भीमाशंकर, दो अगस्त को त्र्यंबकेश्वर, तीन अगस्त को घृष्णेश्वर, चार अगस्त को ओंकारेश्वर, पांच अगस्त को महाकालेश्वर, छह अगस्त को द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर, सात अगस्त को सोमनाथ और आठ अगस्त को तलगाजार्डा (बापू का गांव) में यात्रा का समापन होगा।