ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई की टीम ने शुरू कर दिया है। शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है।
इससे पहले, रविवार को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की टीम के वाराणसी पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के साथ अलग-अलग बैठक कर सोमवार से शुरू होने वाले सर्वे की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर बैठक के बाद हिन्दू पक्ष ने सर्वे की कार्रवाई शुरू होने को बड़ी जीत बताई। उधर, मुस्लिम पक्ष ने सर्वे में शामिल नहीं होने की जानकारी दी।
चारों वादियों से बातचीत
यह हमारे लिए बड़ी जीत है और एएसआई सर्वे में सच सामने आ जाएगा। मंदिर और मस्जिद का विवाद जल्द निस्तारण होगा। सब कम बाबा की कृपा से हो रहा है।
-मंजू व्यास हिंदू पक्ष वादिनी
सावन के तीसरे सोमवार पर एएसआई सर्वे से हम बहुत खुश है। यह हमारे जीवन का नहीं भूलने वाला क्षण है।
-सीता साहू हिंदू पक्ष वादिनी