फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन भर चप्पे-चप्पे पर नजर

Sat, 16 Jul 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
सावन भर पूरे प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए एटीएस, एसटीएफ, साइबर सेल सहित सभी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट कर दिया गया है। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को वाराणसी जोन के दस जिलों की सावन मेले की तैयारियों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से यह जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने दी। 

उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसा कोई इनपुट नहीं मिला है, जिससे यह प्रतीत हो कि सूबे की शांति और कानून व्यवस्था को खतरा है। मगर, देश और दुनिया में जो घटनाएं हो रही हैं उसे देखते हुए एहतियात बहुत जरूरी है। कहा कि प्रदेश में फोर्स की कमी नहीं है। हाल ही में वाराणसी जोन को दो हजार नए कांस्टेबल दिए गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार सावन मेले के लिए ज्यादा फोर्स दी जा रही है।
विज्ञापन


सभी जिलों को ज्यादा संख्या में होमगार्ड भी दिए गए हैं। बनारस में सावन मेले के दौरान पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के जवान और विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कमांडो की दो टीमें तैनात रहेंगी। बम निरोधक दस्ते के साथ वाराणसी को एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट की टीम भी दी गई है। कांवर यात्रा के मद्देनजर एनएच दो की एक लेन खाली रखी जाएगी। इस दौरान आईजी जोन एसके भगत, डीआईजी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, एसएसपी आकाश कुलहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक यह तय करेंगे कि उनके जिले में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा या नहीं। वाराणसी के एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि यहां सावन महीने में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें