Varanasi News: सावन में भक्तों की भीड़ को देखते हुए बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में दो दिन रुद्राभिषेक नहीं होगा। वहीं दर्शन के लिए बीएचयू के छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों की लाइन अलग रहेगी और बाहरी भक्तों की कतार अलग लगेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सावन में सप्ताह के दो दिन यानी रविवाद और सोमवार को भीड़ बढ़ने पर बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में यजमान रुद्राभिषेक नहीं करा सकेंगे। इसके अलावा दर्शन के लिए बीएचयू के छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों की लाइन अलग रहेगी और बाहरी भक्तों की कतार अलग लगेगी। इसमें भी महिला व पुरुष की लाइन भी अलग-अलग होगी।
विज्ञापन
दोपहर में 12 से एक बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। सावन में बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
रोज भोर में 4 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। व्हील चेयर की व्यवस्था के साथ-साथ फर्स्ट एड बाक्स, ठंडे पानी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।