भदोही-वाराणसी मार्ग पर कपसेठी, जंसा, लोहता, चांदपुर चौराहा, मडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा और इसके आगे सिर्फ पैदल यात्रा की अनुमति होगी। जौनपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबतपुर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर तिराहा, दैत्रावीर, वरूणा ब्रिज, अंधरापुल चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक और इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेेंगे।
आजमगढ़ से आने वाले चोलापुर, लालपुर पुलिस चौकी, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा से तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर सकेंगे। गाजीपुर-आशापुर मार्ग आशापुर चौराहा, कज्जाकपुरा, भदऊचुंगी, मच्छोदरी कोतवाली, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल ही आगे जा सकेंगे।
मार्कंडेय महादेव धाम में सोमवार को जलाभिषेक को देखते हुए कैथी तिराहे पर धाम से तीन किलोमीटर दूर बैरिकेडिंग करते हुए रविवार शाम से ही सभी वाहनों को रोक दिया गया। श्रद्धालु पैदल ही मंदिर व गंगा घाट तक गए। शाम से ही कांवड़ियों का धाम में जुटान हो गया। श्रद्धालु गंगा-गोमती संगम में डुबकी लगाने के बाद मार्कंडेय महादेव धाम में जलाभिषेक करेंगे।
गंगा घाट पर पुलिस की तैनाती है। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि मार्कंडेय धाम परिसर में वाहन प्रतिबंधित रहेगा। जो वाहन एक दिन पहले पहुंच गए होंगे उन्हें मेला समाप्त होने के बाद ही निकलने दिया जाएगा।