फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मस्जिद की मीनार पर फहराया सऊदी अरब का झंडा, वीडियो वायरल, पुलिस ने उतरवाया; आरोपी पर मुकदमा

Fri, 03 Oct 2025 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में मस्जिद की मीनार पर फहराया सऊदी अरब का झंडा लगाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। स्थान का पता कर अतरौलिया थाने की पुलिस ने इसे हटवा दिया।
विज्ञापन
मस्जिद की मीनार पर फहराया सऊदी अरब का झंडा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कड़सरा शिवदास का पुरा स्थित एक मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडा उतरवाया। उपनिरीक्षक जफर अयूब ने बताया कि वीडियो में झंडा फहराने की पुष्टि हुई और इसे पेनड्राइव में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि सऊदी अरब के झंडे पर बनी तलवार छोटी और काफी नीचे होती है। दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन




जांच में पता चला कि मस्जिद की देखरेख करने वाले नूर आलम (25) ने यह झंडा फहराया था। पुलिस के अनुसार यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला और समाज में वैमनस्य फैलाने वाला माना गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट से वांछित आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2025 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा की तहरीर पर संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इस गिरोह का सरगना अचलीपुर गांव निवासी विजय कुमार है।

पुलिस ने बताया कि तीन अक्तूबर को उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला टीम के साथ गश्त के दौरान गोरखपुर–पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के गदनपुर अंडरपास के नीचे से आरोपी प्रेमशेखर गनपतपुर थाना अतरौलिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना अतरौलिया में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें