दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराने वाले आदित्य राज सिंह जब काशी पहुंचे तो छात्रसंघ से जुड़े नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और यूपी कॉलेज को वक्फ की संपत्ति कहने पर कहा कि ऐसे दावे को सिरे से खारिज करते हैं बोले सबको एकजुट होना होगा।
सत्यवती कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराने के बाद काशी के सपूत के प्रथम वाराणसी आगमन पर उदय प्रताप स्वायात्तशासी कॉलेज, काशी विद्यापीठ तथा काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के छात्र, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों तथा छात्र नेताओं का स्वागत हेतु बाबतपुर एयरपोर्ट पर उमडा हुजूम, माला फूल से स्वागत करते हुए, बैण्ड बाजे सहित गगनचुम्बी नारों से पूरा एयरपोर्ट गुंजयमान हो गया l
विज्ञापन
उदय प्रताप कॉलेज की जमीन पर मुस्लिम वक्फ बोर्ड की हालिया दावेदारी से गरमायी छात्र राजनीति को धार देने हेतु छात्रों को संगठित करने की नीयत से काफ़िला सीधे भोजूबीर पहुँचकर पूज्य राजर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ऐसे किसी दावे को सिरे से खारिज करते किया l अपने सम्बोधन में आदित्य राज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से माँ-बाप के कर्ज को नहीं चुकाया जा सकता ठीक उसी प्रकार पूज्य राजर्षि के ऋण से सूबे का छात्र- अभिभावक उऋण नहीं हो सकता l