फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तकनीकी दक्षता में दूसरी बार सठियांव चीनी मिल को देश में पहला स्थान, अवार्ड के लिए बुलावा

Fri, 12 Feb 2021 06:26 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
चीनी मिल पर गन्ना किसान। - फोटो : (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में दूसरी बार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आगामी 26 व 27 मार्च को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली द्वारा जिलाधिकारी को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


चीनी मिल पेराई सत्र 2019-20 के संचालन में देशभर की सहकारिता से संबंधित समस्त चीनी मिलों के तकनीकी दक्षता की जांच टीम द्वारा परखी गई। जांच में रिकवरी, पेराई, स्टीम, मुलासेस का लासेज आदि की गहनता से विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। इस जांच में आजमगढ़ जिले की सठियांव चीनी मिल को देश भर में अव्वल पाया गया। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली ने अवार्ड के लिए मिल को बुलावा पत्र भेजा है। हालांकि वर्ष 2018-19 में भी दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के महाप्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पेराई सत्र 2018-19 के बाद एक बार फिर वर्ष 2019-20 में भी दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी 26 व 27 मार्च को दिल्ली जाकर अवार्ड प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें