फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालर और दीयों की रोशनी से दमकेगा सारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ के प्रमुख चौराहे और सार्वजनिक भवन झालर और दीयों की रोशनी से दमकेंगे। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 16 मई से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे। विश्व शांति पाठ के बाद श्रद्धालु भगवान बुद्ध के अस्थि कलश के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में भिक्षु प्रभारी मूलगंध कुटी बिहार भंते आर सुमित्तानंद थेरो ने तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारनाथ के सभी मठ और मंदिर महाबोधि सोसायटी आफ इंडिया की अध्यक्षता में भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती मनाएंगे। 14 मई को सुबह 9 से 10 बजे तक ध्यान सत्र के बाद 4:30 बजे विश्व शांति के लिए प्रार्थना और धम्म सूत्र पाठ होगा। शाम पांच बजे दीपदान, बुद्ध वंदना, 6:30 बजे धम्मचक्रसूत्र पाठ होगा। 15 मई को सुबह ध्यान सत्र के बाद 4 बजे से 5:30 बजे तक धर्म सभा होगी। 16 मई को दो सत्रों में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि कलश के दर्शन के बाद 3 बजे से धम्मयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें