फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों के घेरे में सारनाथ पुलिस : घटना के दो दिन बाद भी लुटेरों को नहीं पकड़ सकी

Mon, 25 Nov 2024 10:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सारनाथ पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस तंत्र की सुस्ती जनता की निराशा का कारण बन रही है। दो दिन पहले क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं और लुटेरे फरार हैं। हालांकि पुलिस सीसीटीवी का सहारा लेकर उन तक पहुंचने का दावा कर रही है लेकिन देरी से सवाल पैदा हो रहे हैं।


 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ के रंगीलदास पोखरा चौराहा के पास एक लॉन के सामने गत शनिवार को तिलमापुर निवासी एक युवक का बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लुट लिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा धक्का देने पर एक महिला भी घायल हो गई थी।

विज्ञापन


लगभग दो दिन गुजर जाने के बाद पुलिस न ही घटना स्थल की जानकारी कर सकी है और न ही लुटेरों के बारे में ही जानकारी जुटा सकी है। इस प्रकरण में पुलिस के आलाधिकारी लगातार संबंधित पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ भी कर रहे हैं। लेकिन आशापुर चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल द्वारा गोल मोल जबाब देकर संतुष्ट कर दिया जा रहा है। 

बताते चलें कि शनिवार की रात रंगीलदास तालाब चौराहा से महज दो सौ मीटर गाजीपुर रोड की तरफ एक लान ने सामने तिलमापुर निवासी राजेंद्र राजभर  का मोबाइल लुट लिये। भागने के फिराक में बदमाशों ने हुकुलगंज निवासिनी श्रद्धा सिंह को धकेल दिए।
विज्ञापन


जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गया। स्थानीय लोग महिला को उठाने में लग गए। मौका देख तीनों बदमाश भाग गए। लोगों ने मोटरसाइकिल पकड़ लिया था। कुछ देर बाद तीनों बदमाश में से एक बदमाश आकर मोटरसाइकिल भी लेकर भाग गया। फिलहाल पुलिस मोबाइल लुट की जगह पर भी नहीं गई और न ही कोई सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें