लौटानी गांव के पोखरे में मछलियां मरने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पोखरे के मालिक की माने तो आशंका है कि किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
चौबेपुर क्षेत्र के लटौनी गांव के शिव मंदिर पोखरे में सरकार द्वारा पट्टे पर लेकर मछली पालन किया गया था। रविवार की रात किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। जिससे अब तक डेढ़ लाख रुपए की मछलियां मर गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि रामधनी सोनकर ऊर्फ धन्नी प्रधान निवासी मुनारी चौबेपुर एसडीएम द्वारा सट्टा लेकर 10वर्ष के लिए मछली पालन किये थे। उसी तालाब में किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया जिससे मछलीयां मर गई। मछली पालन करने वाले के मुताबिक लगभग डेढ़ लाख रुपए की मछलियां मरी हैं।