फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बनेगा संत रविदास के सपनों का शहर

Fri, 10 Feb 2017 04:14 PM IST
विनीत पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संत रव‌‌िदास
विज्ञापन
सीर गोवर्धन में संत रविदास के सपनों का बेगमपुरा बसाने का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। सौ एकड़ क्षेत्रफल में में सीर गोवर्धन में बेगमपुरा शहर बसाया जाएगा। जहां अभी मेला क्षेत्र में रविदासियों के ठहरने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं, वहां स्थाई शेड निर्माण कराने की घोषणा  सत्संग के दौरान की जा सकती है।
विज्ञापन
  हालांकि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित है लेकिन संत गुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और एनआरआई श्रद्धालुओं ने गुरु को सपनों का बेगमपुरा अपने दम पर बसाने का निर्णय लिया है।   इंग्लैंड के संत रामानंद शहीदी ट्रस्ट के संयोजक हरवंश शैकी ने भी सीर गोवर्धन में कैंप किया है। वह 1994 से लगातार गुरु के दर पर आ रहे हैं। उनके साथ हजारों की तादाद में एनआरआई यहां आते हैं। सेवादार के रूप में गुरु के चरणों में उनकी सेवा भावना देखते बन रही है।
विज्ञापन
  इंग्लैंड से ही आए निर्मल चंदन ने बताया की सीर गोवर्धन रविदासियों का सबसे बड़ा तीर्थ है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां की हर गली को बेगमपुरा के रंग में रंगना है। लंदन के ट्रस्टी तारसेम ने बताया की वह लगातार 20 सालों से आ रहे हैं।   लंदन में भी गुरु रविदास जी का हजारों मंदिर का निर्माण हो चुका है। इंग्लैंड में मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत लक्ष्मन दास ने बताया कि सीर गोवर्धनपुर में आकर एक अलग शांति मिलती है।   उन्होंने बताया कि हम लोगों का प्रयास यहां 100 एकड़ जमीन खरीद कर यात्री निवास और लंगर हाल सहित पंडाल क्षेत्र का शेड से बनवाने की योजना बनाई है। हॉस्पिटल का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। सुवरन बंगड़ ने अस्पताल के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें