फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में एटीएम से ‘गायब’ हो गए 100 के नोट

Fri, 10 Feb 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
100 note
विज्ञापन
अधिकांश एटीएम से केवल दो हजार और पांच सौ के नोट ही निकल रहे हैं। इससे छोटे नोट का संकट बढ़ गया है। आरबीआई की ओर से नई करेंसी भेजी गई है लेकिन उसमें भी दो हजार के नोटों की संख्या अधिक है। एटीएम से 100 के नोट कम निकलने के पीछे कैलीब्रेट की समस्या बताई जा रही है।
विज्ञापन



शहर और ग्रामीण इलाके में एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक के अधिकांश एटीएम पर 100 के नोट नहीं मिल रहे हैं। इसमें बुधवार को गिलट बाजार के एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक पर तो बुधवार को रुपये हीं नहीं मिले।

पीएनबी के मंडल प्रमुख उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 100 के नोटों की संख्या में कमी की वजह से ही एटीएम में 500-2000 के नोट डाले जा रहे हैं। यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।
विज्ञापन



अग्रणी बैंक के प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा कि आरबीआई की ओर से 2000-500 और 100 की पर्याप्त करेंसी भेजी गई है। अधिकांश एटीएम पर वितरण सेवा पहले की तरह सामान्य हो गई है। कुछ जगहों पर कैलीब्रेशन न होने से 100 के नोट नहीं मिल पा रहे हैं। जल्द व्यवस्था सही हो जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें