विकास प्राधिकरण की कार्ययोजना के अनुसार, काशी हाट में पूर्वांचल के सभी नामचीन उत्पादों को शामिल किया जाएगा। इसमें जरी-जरदोजी, गुलाबी मीनाकारी, ग्लास बीड्स, सॉफ्ट स्टोन, साड़ी व ड्रेस मैटेरियल्स, पीतल के बर्तन, वॉल हैंगिंग, लकड़ी के खिलौने, चुनार के पत्थरों के उत्पाद सहित अन्य को शामिल किया जाएगा।
विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि काशी हाट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शासन को भी इस परियोजना का पूरा प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया के जरिए इसका काम शुरू कराया जाएगा।