फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में गूंजा लाइट-कैमरा-एक्शन, अभिनेता संजय मिश्रा ने राघव जुयाल को रामनगर थाने से छुड़ाया

Tue, 10 Sep 2019 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अभिनेता संजय मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के रामनगर थाना परिसर में सोमवार को लाइट, एक्शन, कैमरा और कट के शोर से गूंज उठा। फिल्म 'बहुत हुआ सम्मान' की शूटिंग थाना परिसर में की गई। बीएचयू के छात्र जीवन पर आधारित फिल्म में जेल संबंधी दृश्यों को फिल्माया गया।

विज्ञापन


शूटिंग के दौरान अभिनेता राघव जुयाल व अभिषेक सिंह को पुलिस किसी मामले में गिरफ्तार कर जेल में बंद कर देती है। उसके बाद पूर्व छात्र ज्ञानगुरु के रूप में रोल कर रहे अभिनेता संजय मिश्रा वकील के साथ आते हैं और दोनों गिरफ्तार छात्रों को जमानत पर छुड़ाते हैं।

फिल्म के 15 मिनट में 40 से अधिक बार रिटेक के बाद शूटिंग पूरी हो सकी। फिल्म के निर्देशक आशीष आर शुक्ला और लेखन विजय अविनाश का है। क्रिएटिव हेड अंकित गुप्ता ने बताया कि आधी फिल्म मुंबई में शूट हुई है। फिल्म का कुछ हिस्सा किला में भी शूट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें