पूछिए सवाल और खिंचवाएं ‘सेल्फी विद संजय दत्त’
- फोटो : google
उत्तर प्रदेश के नंबर एक अखबार और देश के पहले इंटरैक्टिव मोबाइल न्यूज चैनल अमर उजाला टीवी के साथ फिल्मी सितारों का दोस्ताना नई ऊंचाइयां छू रहा है। इसी क्रम में अमर उजाला के निमंत्रण पर मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त 13 सितंबर को वाराणसी पहुंच रहे हैं।
संजय के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘भूमि’ की हीरोइन अदिति राव हैदरी और फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार भी होंगे। अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम के पाठकों को इस दौरान संजय दत्त के साथ सेल्फी खिंचाने का मौका भी मिलेगा।
अमर उजाला और अमर उजाला डॉट कॉम के पाठकों और अमर उजाला टीवी के दर्शकों के लिए संजय दत्त अपनी पूरी टीम के साथ 13 सितंबर की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे।
वाराणसी में अमर उजाला के जरिए वह अपने चाहने वालों के साथ सीधा संवाद करेंगे और उनके सवालों के उत्तर भी देंगे। इससे पहले संजय दत्त अमर उजाला कार्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला हेल्पलाइन की स्थानीय टीम से भी मुलाकात करेंगे और उनके कार्यों के बारे में जानेंगे।
अमर उजाला इस दौरान अपने पाठकों को संजय दत्त के साथ सेल्फी खिंचाने का मौका दे रहा है।