फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : सप्ताह के अंत में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन अभियान

Sat, 01 May 2021 10:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन का कार्य करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सप्ताह के अंत में शनिवार को वृहद सैनिटाइजेशन अभियान शुरू हुआ। अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियां, दो बुलेट मोटरसाइकिल पर फागिंग मशीन, जल संस्थान के 6 जेटिंग मशीन, नगर निगम की 5 वाटर स्प्रिंकलर के साथ 6 बड़ी फागिंग मशीन  से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से अपील की गई कि समस्या आने पर कोविड कंट्रोल रूम एवं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। बहुत जरूरी कार्य पर ही बाहर निकले, अनावश्यक रूप से बाहर न निकले।
विज्ञापन


नगर निगम और फायर बिग्रेड की गाड़ियों से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार फायर बिग्रेड के सहयोग से शहर और देहात में संक्रामक विभाग द्वारा सघन सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है l  सघन सैनिटाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत फायर बिग्रेड की गाड़ी से छिड़काव के लिए की आठ  टीमें लगाई गईं । जिसमें आठ ड्राइवर और 16 फायर कर्मियों को शामिल किया गया है। एक टीम में  दो सुरक्षाकर्मियों संग एक ड्राइवर को लगाया गया है। इनके साथ दो नगर निगम कर्मी भी लगाए गए हैं। जो पूरे शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगे।  वाहन में भरे गए पानी  में सोडियम हाइपोक्लोराइड सॉल्युशन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें