भवनों में स्थापित होने वाली श्रद्धालु सुविधाओं पर भी जानकारी ली। संघ के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के जरिये संघ हिंदुत्व के एजेंडे को भी धार देगा। संघ आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की याद दिलाकर काशी विश्वनाथ धाम को हर घर और हर मन से जोड़ेगा।
इसमें बताया जाएगा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर का वर्तमान रूप दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर काशी विश्वनाथ धाम का भव्य दरबार दुनिया के सामने है।