फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत: पांच दिन का करेंगे प्रवास, बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा बड़ा कार्यक्रम

Mon, 21 Mar 2022 10:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पांच दिनों के काशी प्रवास के आखिरी दिन 27 मार्च को संघ प्रमुख का एक बड़ा कार्यक्रम बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा। यहां पर काशी प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 23 मार्च से काशी में पांच दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं और अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक कर विचार रखेंगे। अंतिम दिन बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में संघ प्रमुख काशी प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इसमें देश के तमाम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे और संघ के विचार से लोगों को रूबरू कराएंगे। पूर्वांचल के प्रवास पर निकले आरएसएस के सरसंघचालक 23 मार्च को गाजीपुर भ्रमण के बाद देर शाम वाराणसी पहुंचेंगे।

वो आरएसएस के कार्यालय पर प्रवास करेंगे और बैठक के लिए लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र भी जाएंगे। इस दौरान देश के सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर संघ की क्या दशा और दिशा होनी चाहिए, इस पर आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे।

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा बड़ा कार्यक्रम 

जानकारी के अनुसार पांच दिनों के काशी प्रवास के आखिरी दिन 27 मार्च को संघ प्रमुख का एक बड़ा कार्यक्रम बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा। यहां पर काशी प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में संघ कार्यकर्ताओं के साथ काशी के धर्माचार्य, छात्र संगठनों से जुड़े युवा छात्र और प्रबुद्ध जन भी सम्मिलित होंगे। एक दिन के लिए प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ भी जा सकते हैं।

सौंदर्य लहरी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य की ओर से आयोजित सौंदर्य लहरी कार्यक्रम में भी संघ प्रमुख शिरकत करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भागवत का संबोधन होगा।
विज्ञापन

कश्मीर फाइल्स पर भी चर्चा संभव

द कश्मीर फाइल्स। - फोटो : amar ujala
पांच दिन के काशी प्रवास पर संघ प्रमुख मोहन भागवत संगठनात्मक बैठक, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान राजनीतिक विचारधारा के आधार पर देश के राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन पर लगातार जारी चर्चा के इस दौर में संघ अपनी विचारधारा को जाहिर करेगा। इसके साथ ही हाल ही रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें