फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: अब नए सत्र में होगा छात्रसंघ चुनाव, कुलपति ने छात्र नेताओं को बताया कारण

Fri, 27 May 2022 10:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान सत्र में चुनाव कराना विश्वविद्यालय के लिए संभव नहीं है। अब नए सत्र में दाखिला पूरा होते ही चुनाव कराया जाएगा। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हो चुका है। इसके बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज होने लगी थी। छात्रनेताओं की मांग को देखते हुए कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान सत्र में चुनाव कराना विश्वविद्यालय के लिए संभव नहीं है। अब नए सत्र में दाखिला पूरा होते ही चुनाव कराया जाएगा। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने छात्रों संग संवाद में कहा कि वर्तमान में छात्रसंघ चुनाव करा पाना संभव नहीं है। एक जून से 25 जून तक शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश घोषित हो चुके हैं। 28 जून से शास्त्री-आचार्य की परीक्षा होने वाली है और वर्तमान सत्र 30 जून को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अगर आज की तारीख से भी चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी तो चुनाव कराने में माह भर का समय लगेगा।

दिसंबर से पहले चुनाव करा पाना संभव नहीं
इन परिस्थितयों को देखते हुए वर्तमान में छात्रसंघ चुनाव संभव नहीं है। नए सत्र में दाखिला पूर्ण होते ही छात्रसंघ चुनाव करा लिया जाएगा। छात्र कुलपति की बातों से सहमत नजर आए, वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि अगले सत्र में भी दिसंबर से पहले चुनाव करा पाना संभव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के निरीक्षण में छह अध्यापक मिले अनुपस्थित

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में शैक्षिक गतिविधियोें का आकस्मिक निरीक्षण किया। कुलपति के निरीक्षण में छह अध्यापक अनुपस्थित मिले। कुलपति ने सभी को चेतावनी जारी की और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कही।

कुलपति ने इस तरह की लापरवाही पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें स्वयं को देववाणी भाषा का सेवक मानकर अपने कर्तव्य का अहसास होना चाहिए, इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें