फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन आज से शुरू, 15 मई के बाद लगेगा विलंब शुल्क

Fri, 15 Apr 2022 12:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री, आचार्य कक्षाओं में वार्षिक परीक्षाओं के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री, आचार्य कक्षाओं में वार्षिक परीक्षाओं के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  छात्र एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ सात जून तक परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरने की शुरूआत 17 अप्रैल से होगी और अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।  

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अर्चना जौहरी ने बताया कि छात्र 15 अप्रैल से चालान भर सकते हैं और 16 से शुल्क जमा कर सकते हैं। चालान भरने की अंतिम तिथि 12 मई और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई है। महाविद्यालयों द्वारा भरे हुए परीक्षा आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 15 मई है।

इसके बाद छात्र दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 मई तक चालान भर सकते हैं और 26 मई तक दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 मई तक जमा कर सकते हैं। इसके बाद पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 मई तक चालान भर सकते हैं।
विज्ञापन


पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ एक जून तक शुल्क और पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ दो जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच जून तक चालान, छह जून तक शुल्क और सात जून तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें