उप जिलाधिकारी राजातालाब अमित कुमार ने तहसील में सुनवाई की। जमीन विवाद संबंधी मामले ज्यादा रहे। गोविंदपुर भीमचंडी निवासी सत्यव्रत मिश्रा ने गांव की अपनी जमीन में मेड़बंदी कराए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि पिछले चार वर्ष से मेड़बंदी के लिए परेशान हैं लेकिन प्लाटिंग करने वाले मेड़ को हमेशा तोड़ देते हैं।
मटुका गांव के लाल बहादुर ने चकमार्ग और नाला से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। अन्य शिकायतकर्ताओं ने चकरोड, खड़ंजा को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग की है। साथ ही हैंडपंप की मरम्मत की मांग की। सुनवाई में तहसीलदार विपिन कुमार आदि रहे।