फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: पैमाइश के लिए कानूनगो और लेखपाल ने लिए 60 हजार रुपये, 111 में 17 मामले निस्तारित

Sat, 15 Jun 2024 10:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 111 मामले अधिकारियों के सामने आए। संबंधित विभागों को इन पर कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया। 
विज्ञापन
पिंडरा तहसील में फरियादियों की सुनवाई करतीं एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को पिंडरा तहसील में एक फरियादी ने कानूनगो और लेखपाल पर 60,000 रुपये लेकर पैमाइश करने की शिकायत एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से की। एसडीएम ने इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंपी। पिंडरा तहसील में 111 मामले आए, जिसमें महज 17 मामलों का ही निस्तारण हो सका।

विज्ञापन


कोइराजपुर गांव के सुधीर कुमार राय का आरोप था कि कानूनगो और लेखपाल 60,000 रुपये लेकर पैमाइश की है। करखियाव के मनीष गोड़ ने राजेश मौर्य के चक से डीह बाबा तक जर्जर खड़ंजा मरम्मत को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इस पर बीडीओ को जांच कर कार्यवाही के लिए कहा गया। 

फत्तेपुर गांव के राहुल सिंह ने रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत और उधोपुर के सतेंद्र प्रकाश दुबे ने विपक्षी पर जबरन जमीन कब्जा करने की शिकायत की। वहीं करखियाव (सोनबरसा) के उर्मिला, अनिल शर्मा, पूनम, नंदू, मीना और अन्य ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलने की मांग की। 
विज्ञापन


एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने सात दिन के अंदर सभी मामलों के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार श्वेता पटेल, राधेश्याम यादव, विजय श्रीवास्तव, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, सीओ प्रतीक कुमार, बीईओ विनोद मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन

जमीन विवाद संबंधी मामले ज्यादा रहे

उप जिलाधिकारी राजातालाब अमित कुमार ने तहसील में सुनवाई की। जमीन विवाद संबंधी मामले ज्यादा रहे। गोविंदपुर भीमचंडी निवासी सत्यव्रत मिश्रा ने गांव की अपनी जमीन में मेड़बंदी कराए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि पिछले चार वर्ष से मेड़बंदी के लिए परेशान हैं लेकिन प्लाटिंग करने वाले मेड़ को हमेशा तोड़ देते हैं। 

मटुका गांव के लाल बहादुर ने चकमार्ग और नाला से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। अन्य शिकायतकर्ताओं ने चकरोड, खड़ंजा को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग की है। साथ ही हैंडपंप की मरम्मत की मांग की। सुनवाई में तहसीलदार विपिन कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें