फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में कोरोना काल के पहले जैसी व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमण की वजह से ओपीडी बुकिंग और मरीजों को भर्ती करने संबंधी जो भी बाध्यताएं थी उसे खत्म कर दिया गया है। अब कोरोना संक्रमण के पहले जैसी स्थिति में मरीजों को देखा जाएगा। साथ ही उन्हें अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन सहित अन्य सुविधाओं का भी लाभ पहले जैसा मिलेगा। नई व्यवस्था आठ नवंबर से लागू होगी।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर की ओपीडी में पहले मरीजों के दिखाने की कोई बाध्यता नहीं थी। वहीं, संक्रमण की वजह से शुरू में ऑनलाइन बुकिंग से केवल 50 मरीजों को हर विभाग में देखे जाने का आदेश जारी हुआ, इसके बाद जब कोरोना संक्रमण की स्थिति थोड़ी कम हुई तो मरीजों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई। जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो गया है और केवल एक ही एक्टिव मरीज है। ऐसे में आईएमएस बीएचयू प्रशासन की ओर से ऑनलाइन बुकिंग ओपीडी में मरीजों के देखे जाने की बाध्यता, ऑपरेशन सहित जो संक्रमण की वजह से सभी बाध्यताओं को खत्म कर दिया गया है। आठ नवंबर से अब कोरोना के पहले जैसी स्थिति में मरीजों को देखा जाएगा। आईएमएस बीएचयू प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
इलाज के लिए नहीं भटकेंगे मरीज
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर में बनारस और आसपास के जिलों के साथ ही गोरखपुर, देवरिया व बिहार और झारखंड तक के मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऑनलाइन ओपीडी और मरीजों की संख्या को सीमित करने से बहुत सारे मरीज डॉक्टरों को नहीं दिखा पा रहे थे। अब नया आदेश जारी होने से इन मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें