हवालात में बंद समर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल देख लें हम कितनी बात करते थेपुलिस से समर सिंह ने कहा कि हम और आकांक्षा बहुत करीब थे, यह अफवाह है। हमने कई भोजपुरी गाने साथ किए थे और उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। कैमरे के सामने हमारी जोड़ी अच्छी लगती थी, लेकिन उसका वास्तविक जीवन से कोई खास सरोकार नहीं था। हमसे ज्यादा वाराणसी और मुंबई निवासी दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे। उनकी नियमित बातचीत भी आकांक्षा से होती थी। आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर पुलिस पता लगा सकती है कि उनकी हमसे और अन्य लोगों से कितनी बातचीत होती थी।
खाना खाने से मना किया, पानी पीता रहा
पुलिस कस्टडी में समर सिंह से खाना खाने के लिए पूछा गया तो उसने कहा कि मन नहीं कर रहा है। यह जरूर है कि वह पुलिस कर्मियों से पानी मांग कर पीता रहा। गाजियाबाद से वाराणसी पहुंचने तक वह बार-बार यह दोहराता रहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है।