फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samar Singh: पुलिस के सवाल पर समर सिंह का जवाब, 'हम और आकांक्षा बहुत करीब थे, यह..'

Sat, 08 Apr 2023 08:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समर सिंह को सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय की सटीक सूचना के आधार पर गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने कई खुलासे किए। पढ़ें- एक-एक बात...
विज्ञापन
Samar Singh Arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में बड़ा मोड़ तक आया जब पुलिस ने मामले के आरोपी गायक समर सिंह को अरेस्ट किया। 

विज्ञापन

गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा। 
यह भी पढ़े- Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह को वाराणसी लेकर पहुंची पुलिस, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
विज्ञापन

सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय की सटीक सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव और हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव व दिवाकर वत्स की टीम ने समर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने कई खुलासे किए। पढ़ें- एक-एक बात...

 

हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

कॉल डिटेल देख लें हम कितनी बात करते थेपुलिस से समर सिंह ने कहा कि हम और आकांक्षा बहुत करीब थे, यह अफवाह है। हमने कई भोजपुरी गाने साथ किए थे और उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। कैमरे के सामने हमारी जोड़ी अच्छी लगती थी, लेकिन उसका वास्तविक जीवन से कोई खास सरोकार नहीं था। हमसे ज्यादा वाराणसी और मुंबई निवासी दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे। उनकी नियमित बातचीत भी आकांक्षा से होती थी। आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर पुलिस पता लगा सकती है कि उनकी हमसे और अन्य लोगों से कितनी बातचीत होती थी।
 

विज्ञापन

भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

खाना खाने से मना किया, पानी पीता रहा

पुलिस कस्टडी में समर सिंह से खाना खाने के लिए पूछा गया तो उसने कहा कि मन नहीं कर रहा है। यह जरूर है कि वह पुलिस कर्मियों से पानी मांग कर पीता रहा। गाजियाबाद से वाराणसी पहुंचने तक वह बार-बार यह दोहराता रहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें