फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सालभर से खुले गड्ढे को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाटा

Thu, 20 Jan 2022 07:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के डाफी स्थित टोल प्लाजा से बीएचयू ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सीर गोवर्धनपुर में लगभग सालभर पहले गैस पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। 
विज्ञापन
खुले गड्ढे को सपा कार्यकर्ताओं ने पाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के डाफी स्थित टोल प्लाजा से बीएचयू ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सीर गोवर्धनपुर में लगभग सालभर पहले गैस पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। जो साल भर से अभी तक पाटा नहीं गया था। जिसे सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पाटा है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर सचिव अमन यादव का आरोप है कि कार्यदायी संस्था अपना कार्य करके चली गई, लेकिन गड्ढा जस का तस पड़ा रहा। इसकी हमलोगों ने कई बार शिकायत  की। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी रही। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। छुट्टा पशु अक्सर गिर जाते थे।

दो दिन पहले एक बुजुर्ग रात के समय गिर गए। जिससे उन्हें चोट लगी थी। कोई बड़ी अनहोनी ना हो जाए इसे देखते हुए आज हम नौजवानों ने गड्ढा पाटने का कार्य किया है। साथ ही अमन ने कहा कि हम जिलाधिकारी से निवेदन करते हैं ऐसी घोर लापरवाही करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाए और सामान किया जब्त

नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर निगम प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पूरे अभियान के दौरान लगभग एक गाड़ी  सामान ज़ब्त किया गया। अपर नगर आयुक्त द्वितीय सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रथम दुष्यंत कुमार मौर्य ने गोईठहां स्थित एसटीपी की चहारदीवारी के पास अवैध कब्जा कर दुकानदारी करने वाले कई दुकानों को हटवा कर पूरा इलाक़ा खाली करवाया गया।

बेलवां बाबा से पांडेपुर होते हुए पुलिस लाइन, कचहरी, सर्किट हाउस, वरुणा पुल, नदेसर, चौकाघाट से तेलिया बाग, मलदहिया होते हुए वापस सिगरा तक अतिक्रमण हटवाए गए। कुछ दुकानदारों का सामान जब्त भी किया गया। अवैध बाउंड्री बनवाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य रूकवाया गया। सर्किट हाउस मार्ग से सभी वेंडरों को हटवा कर वेंडिंग जोन में व्यवस्थित कर मार्ग खाली करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें