फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी यात्राः पटेल वोटों को सहेजने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पूर्वांचल दौरा कल से, 10 को बनारस में कार्यक्रम

Sat, 07 Aug 2021 10:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समाजवादी पार्टी हर समाज को साधने के लिए सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान चला रही है। पटेल समाज को एकजुट करने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सपा की ओर से पटेल नेताओं को तीनों जिलों में लगाया गया है, जो कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
नरेश उत्तम पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूती देने और पटेल वोटों को सहेजने के लिए पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी नरेश उत्तम पटेल आ रहे हैं। उनका मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी में होने वाला दौरा आठ अगस्त से शुरू होकर 10  को खत्म होगा।

विज्ञापन


चुनावी रणनीतिकारों के अनुसार वाराणसी की तीन विधानसभा पटेल बाहुल्य हैं। इनमें रोहनिया, सेवापुरी और पिंडरा हैं। यहां पर पटेल वोटर निर्णायक की भूमिका में होते हैं। इसके अलावा मिर्जापुर और सोनभद्र में भी पटेल समाज हैं। समाजवादी पार्टी हर समाज को साधने के लिए सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान चला रही है।

पटेल समाज को एकजुट करने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सपा की ओर से पटेल नेताओं को तीनों जिलों में लगाया गया है, जो कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बीते जून माह मेें दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुलाकात की थी तो उसी दिन उनकी बहन और अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल दौरे के कई सियासी समीकरण

इसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पूर्वांचल दौरे के कई सियासी समीकरण निकाले जा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मिर्जापुर में आठ अगस्त, नौ को सोनभद्र और 10 को वाराणसी में रहेंगे। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के कार्यक्रम में 10 को रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें