उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सपा नेता सुरेश यादव के भाई व पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की सुबह सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अनगढ़ रोड स्थित उनके भाई के आवास पर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मृतक के पुत्र शिवपाल से फोन पर बातचीत की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है। जो भी मदद होगी की जाएगी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हर्दी गांव निवासी राजेश यादव(42) की शुक्रवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वे स्कूटी से ढाबा से घर लौटने के दौरान लघुशंका कर रहे थे।