फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता सोनकर के भाजपा में जाने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया यह बयान

Mon, 20 Nov 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के भाजपा में जाने को लेकर बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर दबाव की राजनीति का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार को छावनी क्षेत्र स्थित होटल उमा पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को डरा धमका और दबाव डालकर अपने दल में शामिल करा रही है।

इसके लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर भले ही सपा छोड़कर भाजपा में चली गईं लेकिन उनका मन सपा में ही है।
विज्ञापन


सपा से जितने नेता भाजपा में गए हैं, सब पछता रहे हैं। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, बुक्कल नवाब समेत नेताओं की सदस्यता भी चली गई और उन्हें कुछ हासिल भी नहीं हुआ। दावा किया कि ये सारे नेता अब सपा में शामिल होना चाहते हैं।

निकाय चुनाव में सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि छह महीने के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। लोगों का भरोसा सरकार से उठ चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को उप चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता परखनी चाहिए थी। 
विज्ञापन

काशी पिछले 22 सालों से दुर्दशा झेल रही

नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला
काशी के बारे में कहा कि ये शहर पिछले 22 सालों से दुर्दशा झेल रहा है। यहां मेयर और शहर के विधायक भाजपा से ही हुए लेकिन किसी ने कोई काम नहीं किया। अब यहां के सांसद देश के पीएम हैं।

विकास कार्यों में तेजी आनी चाहिए थी लेकिन यहां बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याएं भी जस की तस हैं। निकाय चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन न होने के सवाल पर कहा कि यह छोटे स्तर पर होने वाला चुनाव है।

गुजरात चुनाव में राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ प्रचार करेंगे। कहा वह 14 जिले और पांच नगर निगमों का दौरा कर चुके हैं। निकाय चुनाव में सपा की रिकार्ड जीत होगी। इस दौरान वाराणसी से सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता भी मौजूद रहीं।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की प्रेस कांफ्रेंस में बुनकर व्यापारी नेता अब्दुल्लाह अंसारी, हाजी जलीस अहमद, हाजी नुरुल हसन अंसारी समेत कुछ अन्य बुनकर नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता को समर्थन देने का एलान किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें