फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने लगाए दुष्कर्म के आरोपियों के पोस्टर, उन्नाव विधायक-रामरहीम जैसे चर्चित चेहरे शामिल, केस दर्ज

Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिला अपराध को देखते हुए आरोपियों की तस्वीरें चौक-चौराहों पर लगाकर सार्वजनिक करने के प्रस्ताव के बीच सपा के अनुसांगिक संगठन समाजवादी युवजन सभा की ओर से आजमगढ़ शहर की सड़कों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। लालजीत क्रांतिकारी के नाम से प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पोस्टर में इसे मुख्मंत्री के निर्देश पर लगाना दिखाया गया है। इस मामले में सयुस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

खास बात ये है कि इसमें महिला अपराध के आरोपों से घिरे भाजपा से संबंधित या उनसे कहीं न कहीं से जुड़े लोगों की तस्वीरें हैं। पोस्टर में उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और रामरहीम की भी फोटो हैं। फिलहाल इन तस्वीरों को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।


युवजन सभा के लालजीत क्रांतिकारी की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री के निर्देश की बात भी पोस्टरों पर अंकित की गई है। गौरतलब है कि महिलाओं संग होने वाले अपराधों को लेकर प्रदेश के मुखिया काफी गंभीर है। यही कारण है कि उन्होंने महिलाओं संग होने वाले अपराधों के आरोपितों की फोटो चौराहों-तिराहे पर लगाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की तरफ से तो ये सिर्फ एक प्रस्ताव था, लेकिन आजमगढ़ में इन पोस्टरों को चस्पा भी किया गया है। इन पोस्टरों में भाजपा या भाजपा के नजदीकी रहे उन लोगों के चेहरे शामिल किए गए हैं जो महिला अपराध के आरोपों से घिरे हुए हैं या सजा पा चुके हैं। फिलहाल इन पोस्टरों को लगाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

शहर के कलक्ट्रेट, चर्च चौराहा और पुरानी जेल के पास ये पोस्टर लगवाए गए हैं। वहीं, पोस्टर लगवाने की पुलिस को सुबह 10 बजे तक जानकारी नहीं थी। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें