फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया की चकाचौंध भरी जिंदगी का सितारा अब सब्जी बेचने को मजबूर, बालिका वधू के डायरेक्टर लगा रहे ठेला

Sun, 27 Sep 2020 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सब्जी बेच रहे रामवृक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी ने कई बड़े-बड़े लोगों को सड़कों पर खड़ा कर दिया है। इसका असर मायानगरी मुंबई पर भी पड़ा है। मशहूर टीवी सीरियल बालिका वधु, कुछ तो लोग कहेंगे के निर्देशक रह चुके रामवृक्ष गौड़ आज अपने गृह जनपद आजमगढ़ में सब्जी बेचने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


रामवृक्ष को परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचनी पड़ रही है। हालांकि इस परिस्थिति में डायरेक्टर रामवृक्ष ने बताया कि रियल लाइफ और रील लाइफ दोनों चलती हैं। लॉकडाउन में अपने बच्चे की परीक्षा दिलाने आए रामवृक्ष अब मुंबई नहीं जा पा रहे हैं।

परिवार की जिम्मेदारियों ने इस कदर जकड़ रखा है, कि वह अब सब्जी बेचकर पेट पाल रहे हैं। क्योंकि लाॉकडाउन की वजह से मुंबई में फिल्मों का काम भी बंद हो गया है। रामवृक्ष ने यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकारों की फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक का काम भी किया। उन्हें फिल्मी दुनिया का 22 साल का अनुभव है।

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे के फरहाबाद निवासी रामवृक्ष 2002 में अपने दोस्त की मदद से मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने पहले बिजली विभाग में काम किया, इसके बाद टीवी प्रोडक्शन में कई अन्य विभागों में भाग्य आजमाया।
विज्ञापन

बालिका वधू - फोटो : Social Media
जब अनुभव बढ़ता गया तो, बतौर निर्देशन का मौका मिल गया। निर्देशन का काम रामवृक्ष को पसंद आ गया और उन्होंने इसी क्षेत्र में ही अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें