Varanasi nagar nikay chunav: निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने नगर आयुक्त से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व मृत मतदाताओं का नाम काटने में लापरवाही बरती जा रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार दोपहर कचहरी जाकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह और नगर निगम में नगर आयुक्त प्रणय सिंह से मुलाकात की। यहां सपा नेताओं ने अधिकारियों से आगामी नगर निकाय चुनाव के मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और रैपिड सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने नगर आयुक्त से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व मृत मतदाताओं का नाम काटने में लापरवाही बरती जा रही है। इसके बाद कचहरी पहुंचे सपा प्रतिनिधि मंडल उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वार्डों के रैपिड सर्वे में सर्वेयर प्रत्येक वार्ड के मतदाताओं तक नहीं पहुंच रहे हैं, जिस कारण पिछड़ों की जनगणना मानक के अनुरूप अनुरूप नहीं हो पा रही है। प्रतिनिधिमंडल में आनंद मौर्या, किशन दीक्षित, विजय जायसवाल, गोपाल यादव, राजेश पासी आदि लोग उपस्थित थे।