फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सपा एमएलसी ने गोदौलिया की मल्टी लेवल पार्किंग पर उठाए सवाल, बोले- आग से बचने की सुविधा नहीं

Tue, 13 Jul 2021 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा एमएलसी ने विधान परिषद की अंकुश समिति में सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि 18.6 मीटर ऊंची इमारत को फायर विभाग ने अब तक एनओसी नहीं दी है।
विज्ञापन
गोदौलिया की मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में विधान परिषद की अंकुश समिति की बैठक में सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने गोदौलिया की मल्टी लेवल पार्किंग की फायर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस इमारत में आग बुझाने के उपकरणों को लगाने के बाद प्रधानमंत्री से लोकार्पण कराते तो बेहतर होता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बगैर फायर एनओसी निस्तारण के 370 दो पहिया वाहनों की पार्किंग में हमेशा जानमाल पर खतरा बना रहेगा। वाराणसी के स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी पीएमओ को नहीं दी है। 18.6 मीटर ऊंची इमारत को फायर विभाग ने अब तक एनओसी नहीं दी है। उप्र अग्नि सुरक्षा और अग्नि निवारण आधिनियम 2005, अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा नियमावली 2005 के तहत आनापत्ति प्रामाण पत्र बहुत जरूरी है।

बैठक में एडीजी फायर विजय प्रकाश और वाराणसी के मुख्य फायर अफसर साक्ष्य के लिए उपस्थित थे। बैठक में यह साफ हुआ कि इस इमारत में सेटबैक नहीं छोड़ा गया है। किसी भी तल की पानी के फब्बारे (स्प्रिंकल) नहीं लगे हैं। 10 मीटर से ऊंची इमारत बनाने पर लगाए गए प्रतिबंध का भी उल्लंघन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी महायोजना एवं नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार, कम से कम तीन मीटर सेट बैक में छूट तभी मिल सकती है, जब बिल्डिंग के चारों तरफ वाटर वाल बनाई जाए। जो अभी तक नहीं बनी है। बैठक में फायर अफसरों ने बताया कि प्रदेश के गृह विभाग की बैठक में यह भी पहलू आया था। इस इमारत में सबसे ऊपरी तल पर रेस्टोरेंट न बना कर, इसकी ऊंचाई 18.6 मीटर से घटा कर 15 मीटर कर दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें