फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में केवल धोखा, सपा सरकार के ही गिनाए जा रहे कामः रामगोविंद चौधरी  

Tue, 21 Nov 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर करारा प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार में केवल धोखा है। जनता को लुभावने वादों से सिर्फ भरमाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


जबकि, हकीकत यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने अब तक कोई एक भी ऐसा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है, जिसे वह जनता के सामने प्रस्तुत कर पाए। सपा सरकार में हुए कार्यों को ही भाजपा अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना रही है।    रामगोविंद चौधरी यहां वाराणसी में सपा की महापौर प्रत्याशी साधना गुप्ता एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के पुराने नेताओं से मुलाकात और मंत्रणा की।    उसके बाद कोनिया, चेतगंज, औसानगंज में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की धोखाधड़ी अब जनता समझ रही है। विकास का कोई नया काम नहीं हो रहा है। सपा सरकार जाने के बाद से विकास कार्य ठप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में धरातल पर नहीं हो रहा है कोई काम

Demo Pic
वाराणसी के विकास के लिए केवल प्लान बन रहा है, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरी एकजुटता के साथ चुनाव अभियान को मजबूती दी जाए।   रामगोविंद चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जो नेता किन्हीं कारणों से नाराज चल रहे थे, उन्हें मनाने की कोशिशें की गईं। कई पुराने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को भी यहां बुलाया गया।
  पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह से काफी देर तक वार्ता की और चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। पूर्व में मेयर का चुनाव लड़ चुके कन्हैयालाल गुप्ता और उनके समर्थकों के साथ अलग बैठक की। रामगोविंद चौधरी 2006 के निकाय चुनाव में भी वाराणसी के प्रभारी बनाए गए थे।   तब कन्हैयालाल गुप्ता पार्टी के मेयर प्रत्याशी थे। उन्होंने नेताओं को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का वाराणसी पर विशेष ध्यान है। पार्टी के लोग चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें