फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून पर सपा नेता: गांव के रास्तों पर लिखें अंबानी और अडानी के एजेंटों का प्रवेश वर्जित- रामगोविंद चौधरी

Sun, 27 Dec 2020 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रेवती ब्लॉक के विसौली गांव में रविवार को आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में आने वाले सभी रास्तों पर यह नोटिस चिपका दें कि अंबानी, अडानी के एजेंटों का हमारे गांव में प्रवेश वर्जित है। खेतीबारी और किसानी को निगलने वाले कानून के समर्थन मे खड़े नेताओं से राम-राम, प्रणाम, आदाब, सलाम और हुक्का पानी भी बन्द करें। 

विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि अडानी, अंबानी के एजेंट और उनके पेरोल पर जी रहे नेता हम किसानों में फूट डालने के लिए शासन-प्रशासन की मदद से जगह-जगह सम्मेलन कर रहे हैं। वे लोगों को समझा रहे हैं कि खेतीबारी और किसानी को अंबानी, अडानी को देना लाभ का सौदा है।


इन एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। इस सावधानी का सबसे आसान रास्ता है कि इनसे दूरी बनाकर रहें और इनका बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि यह सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों, दूर संचार, हवाई जहाज और रेल की तरह खेती-बारी और किसानी को भी अंबानी, अडानी समूहों को सौंप देने पर आमादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ये लोग रोज नया झूठ बोल रहे हैं। इसके मुकाबले के लिए जरूरी है कि हम खेतीबारी किसानी करने वाले सभी लोग समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद रहें। इसे लेकर उसी एलान को सच मानें जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें