वाराणसी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए से रविवार की शाम मलदहिया से विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई। सर्व वैश्य समाज समिति समेत काशी की 34 संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में निकली तिरंगा यात्रा में 250 फीट के तिरंगा ध्वज और तीनों सेनाओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। 250 फीट का विशाल तिरंगा लिए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्रों का दल के साथ, भारत माता की झांकी और हाथों में तिरंगा लिए काशीवासी शामिल हुए।
यात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी, महामंत्री दीपक कुमार बजाज व वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। समिति के संरक्षक मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना पर हम सभी को गर्व है। अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य को नमन करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सभी देशवासियों में जोश और खुशी है।
इनकी रही मौजूदगी : तिरंगा यात्रा में महामंत्री दीपक बजाज, विजय जायसवाल, अमित अग्रवाल, शुभम जायसवाल, अनुपम देवा, प्रदीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, अशोक जायसवाल, प्रेम मिश्रा, पुरुषोत्तम जालान, मनोज जायसवाल, विपिन अग्रवाल, अरविंद जायसवाल, सत्यनारायण सेठ, संतोष गुप्ता, आनंद लड़िया, कृष्ण कुमार काबरा, हेमदेव अग्रवाल, अनूप गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, दीपक अग्रवाल, कवींद्र जायसवाल, पंकज अग्रवाल, अजय गुप्ता, अशोक खेमका आदि रहे।