पिंडरा। बाबतपुर स्थित लोकजन सोशलिस्ट पार्टी कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में जिला पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन लाल बहादुर विश्वकर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने दिया। संवाद